कैमूर 1 मार्च; कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला जुपिटर क्रिकेट क्लब और अजय क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ जिसमे अजय क्रिकेट एकेडमी ने जुपिटर को 54 रन से हरा कर अपने चौथे मैच में पहली जीत दर्ज की।
सुबह टास एसीए के कप्तान संजीत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 231 रन बनाए जिसमें संजीत 56, पंकज नाबाद 46 और रिषभ ने 20 रन का योगदान दिया। जुपिटर की तरफ से अभिषेक 3 और कन्हैया,कमलेश, नीरज व शुभम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
जीत के उद्देश्य से उतरी जुपिटर की टीम ने प्रयास अच्छा किया परन्तु विकास 3 और फैजान 2 विकेट के खतरनाक स्पैल ने जुपिटर को 33.4 ओवर में 177 रन पर समेट दिया जिसमे संतोष,आयुष व पंकज के 1-1 विकेट का भरपूर सहयोग मिला, जुपिटर के तरफ से नीरज ने 61,कमलेश 28,अनमोल 20 और दिलीप ने 19 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजीत को जिले के पुर्व खिलाड़ी संजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया।अंपायरिंग भानू पटेल व विकास पटेल जुनियर और स्कोरिंग सौरव ने किया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…