Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-19 खिलाड़ियों से मांगी परफॉरमेंस की सूची

सारण : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा मार्च माह में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट के लिए सभी जिला क्रिकेट संघ से अंडर-19 के 20 खिलाड़ियों के सूची मांगी गई है। टूर्नामेंट बीसीए सूचना के अनुसार मार्च में के तीसरे सप्ताह से खेला जाएगा।

इस संबंध में सारण जिला क्रिकेट संघ अंडर-19 के खिलाड़ियों से अपना परफॉर्मेंस के साथ सूची सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा एवं कैसर अनवर के पास सभी कागजात के साथ 2 मार्च तक जमा करने को कहा गया है। साथ में सारण जिला क्रिकेट संघ के वेबसाइट पर मिले आपके रजिस्ट्रेशन नंबर के जानकारी उपलब्ध करा दे इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी ने दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 8 = ?