Loading Now
×

सारण जिला जूनियर क्रिकेट लीग का आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में दहियावां क्रिकेट एकेडमी जीता

सारण :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में गुरुकुल कप जूनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ आज के मुख्य अतिथि सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा.प्रतियोगिता के संयोजक रमेश कुमार सिंह.अमित कुमार सिंह.ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए।

आज का मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी बनाम वीआईपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी ने 29.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए जिसमें आदित्य दूबे 38 रुद्रा प्रताप 32 अमन 31 रेहान 21 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए वीआईपी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से पूरण ने 5 और रितेश 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी वीआईपी क्रिकेट एकेडमी 21.4 ओवरों 96 रनों पर सिमट गई जिसमें पूरण 32 चिंत्रंश 16 और पूरण 10 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आमिर 4 आदित्य 3 आदित्य दुबे 2 विकेट लिए यह मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी ने वीआईपी क्रिकेट एकेडमी को 85 रनों से हराया।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी उर्फ अनु. नीलम कुमारी.सिंह संजय कुमार सिंह. पॉल इस्माइल. विभूति नारायण शर्मा.कैशर अनवर. कुन्दन शर्मा अंपायर सचिन कुमार और आदित्य कुमार थे

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 2 = ?