Home Bihar सरदार पटेल 146वीं जन्मोत्सव चैंपियन ट्रॉफी का हुआ विधिवत उद्घघाटन।

सरदार पटेल 146वीं जन्मोत्सव चैंपियन ट्रॉफी का हुआ विधिवत उद्घघाटन।

by Khelbihar

पटना 30 अक्टूबर: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 146वीं जन्मोत्सव पर राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आज सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान मे सरदार पटेल 146वीं जन्मोत्सव चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया।

जिसका विधिवत उद्घघाटन पूर्व राज्यसभा सांसद सह एसआईएस ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री आर. के. सिन्हा ने किया । बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, जदयू युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, जदयू के वरीय नेता राजीव रंजन पटेल, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार राजू, वरीय क्रिकेटर सह मैच रेफरी सौरव चक्रवर्ती, सेवकॉल लुब्रिकेंट्स कि सीएमडी प्रियंका सिंह, छात्र नेता मनीष कुमार, अनंत कुमार व कॉमेंटेटर सुरेश मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उद्घघाटनकर्ता आर. के. सिन्हा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिस प्रकार से देश के लिए समर्पित होकर सरदार बल्लभ भाई पटेल ने निष्ठा पूर्वक देश हित में कार्य किया ठीक उसी प्रकार आप सभी खिलाड़ियों को टीम हित में कार्य करते हुए अपने प्रतिभा का जौहर दिखाना चाहिए।

वहीं सेवकोल लुब्रिकेंट्स की सीएमडी प्रियंका सिंह ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
आज खेले गए पहले सीनियर खिलाड़ियों के मैच में एसपीसीए रेड सीनियर ने एसपीसीए ब्लू सीनियर को 5 विकेट से पराजित किया। जबकि खेले गए दूसरे मुकाबले में एसपीसीए जूनियर रेड ने एसपीसीए जूनियर ब्लू को पराजित किया।

आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि कल दिनांक 31 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें एसपीसीए सीनियर रेड और एसपीसीए सीनियर ब्लू के बीच पहला मुकाबला प्रातः 8:30 बजे से खेला जाएगा।

जबकि दूसरा मुकाबला महिला एसपीसीए रेड और महिला एसपीसीए ब्लू के बीच दोपहर 12:00 बजे से खेला जाएगा।
वहीं दोपहर 2:30 बजे से पुरस्कार वितरण सह जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा होंगे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े