Loading Now
×

सरदार पटेल अंडर -14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अप्रैल से

पटना 30 मार्च :आगामी 5 अप्रैल से मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में 22वीं सरदार पटेल अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह जानकारी फाउंडेशन के राजा कुमार ने दी। उन्होंने ने कहा कि इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन मैच नॉकआउट पद्धति के आधार पर 25-25 ओवर के होगें।

इस टूर्नामेंट में सिर्फ 16 टीमों को ही प्रवेश दिया जायेगा। दसवीं तक पढऩे वाले छात्र या बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र ही खेलने के योग्य होगे। इस टूर्नामेंट के मार्गदर्शक सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी होगें।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 5 = ?