मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग मे स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर विजयी ।
मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 10 विकेट के भारी अंतर से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 24 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें आर्यन ने 11 एवं अभिषेक ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाएं इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 86 रन पर ही सिमट गए ।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से महावीर ने 6 विकेट,निखिल ने 3,सरफराज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम ने 12 ओवर में ही बिना विकेट खोए जीत के लिए 92 रन बना लिए ।स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौरव ने नाबाद 57 रन बनाए वही सचिन ने नाबाद 25 रन बनाए।आज के मैन ऑफ द मैच महावीर को दिया गया ।
Share this content:



Post Comment