Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग मे स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर विजयी

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 4 विकेट से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सत्यम ने 25,अमन ने 15 एवं कुणाल ने नाबाद 42 रन बनाए।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सरफराज ने 4, बादल ने 3,महावीर ने 2 एवं सूरज ने 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम ने 21 ओवर में ही 6 विकेट खोकर जीत के लिए 134 रन बना लिए।स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से राजन ने 40,जसीम ने 29,सचिन ने 16,विवेक गौरव ने 14 एवं सौरव ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से फराज ने 2,आदित्य प्रकाश ने 2,सुमित ने 1 एवं दनीसल ने 1 विकेट लेने

आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के सरफराज को दिया गया।आज के अंपायर सचिन कुमार एवं आदित्य कुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी थे।कल का मैच: भारती जूनियर बनाम आइडियल क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 2 = ?