Loading Now
×

देखें बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का परिणाम।

  • बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग में रेयान समेत चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर।
  • बालिका वर्ग में शालिनी को एकल बढ़त

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आज से बिहार राज्य अंडर-11 (बालक एवं बालिका) शतरंज प्रतियोगिता प्रारम्भ हो गई।  पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में प्रारंभ हुई इस दो दिवसीय राज्य शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दिन शतरंज के युवा बाजीगरों ने बिसात पर खूब जौहर दिखाए।Players-in-action-300x135 देखें बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का परिणाम।

अंडर-11 के बालक वर्ग में तीन चक्रों की समाप्ति के उपरांत तीन अंको से साथ राष्ट्रीय चैंपियन रेयान मोहम्मद समेत चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। आज के अंतिम चक्र में शीर्ष चार बोर्ड पर अपने अपने मुकाबले जीत रेयान मोहम्मद, प्रत्यूष कुमार, यथार्थ नथानी और तेजस शांडिल्य ने अपनी अग्रता बनाये रखी है।

वहीं बालिकाओं के वर्ग में शीर्ष पर चल रही शालिनी श्रीवास्तव एवं नंदिनी झा के मुकाबले में शालिनी ने बाजी जीत तीन अंको के साथ प्रतियोगिता में एकल बढ़त बना ली है। वहीं ढाई अंको के साथ अभिश्री दीपू एवं धान्वी कर्मकार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्धघाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार एवं एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ के संयोजक अजित कुमार सिंह ने युवा खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेल कर की।  इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव विपल सुभाषी,शिवप्रिय भारद्वाज , शतरंज निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, प्रियंका कुमारी समेत कई अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह का संचालन मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य निर्णायक इकबाल आलम ने किया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 7 = ?