Loading Now
×

बीसीए महिला ट्रायल के लिए बेगूसराय की चयनित खिलाड़ी पटना रवाना।

बेगूसराय 24 अगस्त: बीसीसीआई के द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बिहार टीम के गठन को लेकर सलेक्शन ट्रायल पटना में आयोजित की गई है जिसमें भाग लेने के लिए बेगूसराय जिले के कुल 5 महिला खिलाड़ी पटना के लिए रवाना हुई।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव कन्हैया कुमार ने बताया कि कुल 5 खिलाड़ी में से बिहार स्टेट खिलाड़ी हर्षिता भारद्वाज और सोनाली प्रिया के अलावे कीर्ति कुमारी, प्रीति कुमारी और रूही झा शामिल है जो कल आयोजित होने वाले बिहार सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए सलेक्शन ट्रायल में शामिल होगी।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन उपाध्यक्ष पवन सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव रुपेश कुमार कोषाध्यक्ष अमित कुमार खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार क्लब प्रतिनिधि सुनील सिंह राजीव रंजन कक्कू प्रेम रंजन पाठक मुकेश कुमार पप्पू शोभित कुमार दीपक कुमार टीम रवानगी के अवसर पर मौजूद थे!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 6 = ?