Loading Now
×

बिहार के पांच खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 इंटर जोनल एनसीए टूर्नामेंट के लिए

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चयनित और बिहार अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले छः (6) खिलाड़ीयों का चयन एनसीए कैंप में हुआ था । जिसमें बिहार के पांच उदयीमान खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 एनसीए इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग टीमों में हुआ है।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि अंडर-19 इंटर एनसीए टूर्नामेंट के लिए चयनित सभी 5 खिलाड़ियों में गोपालगंज के साकिब हुसैन, वैशाली के आदित्य आनंद, जहानाबाद के कुमार श्रेय, नवादा के दीपक कुमार और पूर्णिया के सरमन निग्रोध का नाम शामिल है।यह इंटर जोनल एनसीए अंडर-19 टूर्नामेंट 3 जून से 1 जुलाई 2022 तक पांडुचेरी में खेली जाएगी।

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, सीईओ मनीष राज, बीसीए प्रवक्ता कृष्णा पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनंत शुभकामनाएं और बधाई दी।

 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 8 = ?