कराटे

नालंदा जिला हेमन ट्रॉफी टीम के लिए चयन प्रक्रिया 15 फरवरी को अलीनगर में

नालंदा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा होने जारहे अंतर- जिला हेमन ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट मे भाग लेने के लिए नालंदा जिला हेमन ट्राफी टीम का चयन आगामी 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार को अलीनगर खेल मैदान मे होने जारहा है।

चयन के लिए तीन सदस्य चयन समिति का गठन किया गया है अमरेश कुमार, समशेर खान उर्फ़ पच्चू तथा प्रेम कुमार सिन्हा सदस्य बनाये गए हैँ। चयन की प्रक्रिया को आयोजित करने के लिए ज्ञान सागर संयोजक बनाये गये हैं तथा सहयोगी सोनू राज को बनाया गया है। सभी खिलाडी 9 बजे सुबह ज्ञान सागर को रिपोर्ट करेंगे ।

नालंदा जिले के खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है की बिहार क्रिकेट संघ द्वारा इस वर्ष से नियम लाया गया है, जो भी खिलाडी ट्रायल के पश्चात चयन किये जायेंगे बिहार क्रिकेट संघ मे उनका नाम भेजकर रजिस्ट्रेशन किया जायेगा और वही खिलाडी 2023-24 सत्र मे बिहार राज्य के लिए खेलने योग्य होंगे ।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा सिवान मे आहूत जिला संघो की बैठक मे नालंदा जिला क्रिकेट संघ के निबंधन को रद्द करते हुए विजय कुमार की अध्यक्षता मे एडहॉक कमिटी बनायी गयी है। विजय कुमार की अध्यक्षता मे बनी कमिटी ही नालंदा ज़िले मे क्रिकेट की सभी गतिविधियों का आयोजन करने के लिए मान्य है। जो खिलाडी चयन ट्रायल मे भाग नहीं लेंगे उनका रजिस्ट्रेशन 2023-24 सत्र के लिए नहीं किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

7 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

11 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago