आईपीएल की तर्ज पर होने वाली”भर लो उड़ान”क्रिकेट स्कूल लीग का सेलेक्शन ट्रायल 7 जून को
- आईपीएल की तर्ज पर होने वाली इस लीग में अंडर-12 और अंडर-15 वर्ग के सिर्फ पटना जिले के प्लेयर्स ले ही भाग लें सकते हैं।
पटना। राजधानी के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से ‘भर लो उड़ान क्रिकेट स्कूल लीग’ का आयोजन होने जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस लीग में अंडर-12 और अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। टर्निंग प्वाइंट की ओर से प्रायोजित लीग के टीमों के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल 7 जून को आयोजित किया गया है।
टर्निंग प्वाइंट के एमडी विजय शर्मा ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित की गई है। इसमें अंडर—12 व अंडर—15 के प्लेयर्स भाग ले सकेंगे। ट्रायल प्रात 8 बजे से स्टार्ट होगी। इच्छुक प्लेयर सुबह 7.30 बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं। ट्रायल के मद्देनज़र चयन समिति का गठन कर दिया गया है। सभी चयन समिति के सदस्य एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल मेरिट के आधार पर की जाएगी।
चयन समिति का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने सभी विद्यालयों, खेल शिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में शामिल किया जाएगा। लीग में भाग लेने वाले बच्चों को अनुभवी कोचों और क्रिकेट विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिलेगा।

Share this content:



Post Comment