पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में 13 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष ) एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) आयोजित होने वाली 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (महिला) के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सीनियर पुरूष व महिला टीम का गठन किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार टीम के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के चयन हेतु पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है। राज्य संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता को चयन समिति का चेयरमैन,राकेश रंजन को संयोजक बनाया गया है जबकि संतोष कुमार शर्मा,रवि रंजन कुमार,नेहा रानी सदस्य होंगे।
ज्ञातव्य हो कि 24 से 28 सितंबर तक तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में बिहार की पुरुष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम सहभागिता करेगी।

Share this content: