Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की एसजीएम सम्पन्न,कार्यकारिणी का विस्तार

पूर्णिया 4 अप्रैल: स्थानीय डीसीए मैदान में आज संध्या 4:00 बजे से पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की विशेष आम सभा(SGM) बैठक संघ के अध्यक्ष समी अहमद की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी का विस्तार/ गठन/ चुनाव किया गया।

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध डॉ. प्रणव कुमार सिंह निर्वाचित हुए, क्लब प्रतिनिधि के रूप में सरजील असर, संयोजक विमल मुकेश, खिलाडी प्रतिनिधि (पुरुष) मोहम्मद असिम जी एवं खिलाडी प्रतिनिधि (महिला) के लिए पंकज कुमारी बनी।

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं संघ के सभी सम्मानित क्लब सदस्यों ने ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 8 = ?