Home बिहार क्रिकेट शहीद पंकज मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 15 दिसंबर से,

शहीद पंकज मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 15 दिसंबर से,

by Khelbihar

Khelbihar.com

Banka:जिला स्तरीय शहीद पंकज मेमोरियल टी 20 क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन15 दिसंबर से स्टेडियम ग्राउंड महादेवपुर में आयोजित किया जा रहा है ।।

आयोजन समिति के सदस्य आयुष कुमार देव ने बताया कि यह आयोजन महादेवपुर गांव के वीर शहीद पंकज कुमार शर्मा जो कारगिल युद्ध के समय मातृभूमि के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया था उन्हीं की याद में लगातार 20वर्ष से आयोजित किया जा रहा है टूर्नामेंट में इस बार बांका भागलपुर मुंगेर और झारखंड के देवघर जिले क बेहतरीन 16 टीमें हिस्सा ले रही है।

इस बार विजेता टीम को नगद 14000 रुपये उपविजेता टीम को नगद 9000 रुपये , ट्रॉफी और सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अमित कुमार शर्मा को अध्यक्ष रमन कुमार राय और गोपाल जी संरक्षक , अवनीश चौधरी, राजा कुमार और बमबम जी उपाध्यक्ष गुलशन कुमार और सौरभ झा सचिव ,राहुल राय कोषाध्यक्ष जबकि सहयोगी कार्यकर्ताओं में आयुष कुमार ,नितीश चौधरी, प्रदुमन शर्मा को मनोनीत किया गया है

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े