Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट में सचिन इलेवन को शाहरुख़ इलेवन ने रन-रेट से हराया

भागलपुर 09 सितंबर: बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट की शुरुआत इसी माह से शुरू होनी है जिसको देखते हुए भागलपुर जिला क्रिकेट संघ ने तैयारी शुरू कर दी है। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा एक दिन के अंतराल में भागलपुर के जिले के खिलाड़ियों के बीच टी-20 प्रैक्टिस मैच कराया जा रहा है।

मुकाबला सचिन इलेवन और शारुख इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहरुख़ इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनो का स्कोर बनाया जिसमे मंयक 55 रन ,शारुख 42 रन और शाहबुद्दीन 25 रन बनाया। गेंदबाजी में विष्णु को तीन,सिद्धकी और सौरभ को दो -दो विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी सचिन इलेवन की टीम 17.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाई थी लेकिन बारिश ने ख़लल डाल सचिन इलेवन के खेल को बिगाड़ दिया और रन रेट के अनुसार शाहरुख़ इलेवन को विजेता घोषित कर दिया गया। गेंदबाजी में गोविन्द ,आदर्श को दो -दो तथा शाहबुद्दीन और रिज़वान को एक एक विकेट मिला। निर्णायक चन्दन झा और धनंजय थे। मैच जिला संघ के संयुक्त सचिव सुबीर जी के देख रेख में सम्पन्न हुआ।

 

 

 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 9 = ?