Home Bihar 62 वीं नेशनल में शशि सिंह ने बिहार को दिलाया एक और सिल्वर मेडल

62 वीं नेशनल में शशि सिंह ने बिहार को दिलाया एक और सिल्वर मेडल

by Khelbihar

पटना : 62वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप कर्नाटका में आयोजित बिहार के शशि सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन 1500 मीटर दौड़ 3:42:68 सेकेंड के समय मे सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।

जबकि 3:42:21 सेकेंड के अंतिम समय मे एक सेकेंड के 20वैं माइक्रो सेकेंड से स्वर्ण पदक चूक गए ।शशि सिंह के सिल्वर मेडल से बिहार में कुल दो मेडल प्राप्त हो गए जिस से बिहार में हर्ष की लहर दौड़ गई ।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार सरकार के सचिव सह निदेशक श्री पंकज राज एवं डायरेक्टर जेनरल श्री रविन्द्र शंकरण ने खिलाड़ी शशि सिंह सुअर सपना की उपलब्धि पर बधाई प्रदान किया और बिहार एथलेटिक्स संघ को शुभकामनाओं के साथ बधाई दिया ।
बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री सलीम परवेज और बिहार राज्य संघ के सचिव श्री लियाक़त अली ने विशेष रूप शशि सिंह और सपना को बधाई दिया और उम्मीद जताया कि आने वाले समय मे बिहार के खिलाड़ी इस से ज्यादा मेडल प्राप्त करेंगे ।

राज्य के दोनों खिलाड़ियों ने बिहार का नाम रौशन किया है जिस से विभिन्न ज़िला खेल संघ एवं राज्य खेल संघ के सचिव एवं सदस्यों ने बधाइयां दी ।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े