Loading Now
×

शुक्ला एफए ने पीएसएफए को 2-0 से हराया

पटना, 25 अगस्त। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में शुक्ला एफए ने जीत हासिल की।

IMG_20250825_193729-273x300 शुक्ला एफए ने पीएसएफए को 2-0 से हराया

स्थानीय वीर कुंवर सिंह पार्क फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए मैच में शुक्ला एफए ने पीएसएफए को 2-0 से हराया। रैनबो एफसी और इनर्जी योगा के बीच खेला गया दूसरा मैच 0-0 से बराबरी पर छूटा।

IMG-20260501-WA0009 शुक्ला एफए ने पीएसएफए को 2-0 से हराया

पहले मैच में शुक्ला एफए ने पीएसएफए को 2-0 से हराया। एक गोल पहले हाफ का खेल खत्म होने के थोड़ी देर पहले और दूसरा गोल दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही हुआ। खेल के 41वें मिनट में ध्रुव और 47वें मिनट में युवराज पासव ने गोलकिया। शुक्ला एफए के ध्रुव शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार इनर्जी योगा के विद्याभूषण सिंह ने प्रदान किया। इस मैच में गोल से दोगना पीला कार्ड दिखाया गया। शुक्ला एफए के आयुष और ध्रुव शर्मा और पीएसएफए के विशाल और तेज प्रताप को पीला कार्ड दिखाया गया। मैच के रेफरी अभय, सामंत, सुनील और मोहन थे।

IMG-20260324-WA0012 शुक्ला एफए ने पीएसएफए को 2-0 से हराया

दूसरा मैच रैनबो एफसी और इनर्जी योगा के बीच खेला गया जो गोलरहित बराबरी पर छूटा। रैनबो एफसी के गोलकीपर गौतम कुमार सिंह को पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संजय दयाल ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

26 अगस्त के मैच

शुक्ला एफ बनाम इंपीरियल सॉकर क्लब

सिविल ऑडिट बनाम जीएसी

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 4 = ?