Home Bihar सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज : पाटलिपुत्र पैट्रियर्स जीता, विराट चमके

सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज : पाटलिपुत्र पैट्रियर्स जीता, विराट चमके

by Khelbihar

पटना, 24 जुलाई। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीराम खेल मैदान दानापुर ग्राउंड पर चल रही सिमरिक देवी मेमोरियल क्रिकेट सीरीज के अंडर-12 कैटेगरी में खेले गए मुकाबले में पाटलिपुत्र पैट्रियर्स ने मगध फ्रंट रनर्स को 7 विकेट से हराया। यह पाटलिपुत्र पैट्रियर्स की दूसरी जीत है।

टॉस पाटलिपुत्र पैट्रियस ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मगध फ्रंट रनर्स ने निर्धारित 25 ओवर में 6 वरिकेट पर 85 रन बनाये। जवाब में पाटलिपुत्र पैट्रियर्स ने 14.5 ओवर में 3 विकेट पर 86 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

मगध फ्रंट रनर्स : 25 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन, समर 16, रियांश 14, कान्हा 2/14, अनुभव 2/39, रिषभ 1/13

पाटलिपुत्र पैट्रियर्स : 14.5 ओवर में 3 विकेट पर 86 रन, विराट 41, रिषभ 12, समर 2/30, हरिओम 1/20

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े