Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में सिंह इलेवन व प्रीमियर स्पोर्टिंग एफए जीते

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को खेले गए मैचों में सिंह इलेवन और प्रीमियर स्पोर्टिंग एफए ने जीत हासिल की।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रही इस लीग में गुरुवार को खेले गए मैचों में सिंह इलेवन ने नेशनल एससी बीकेपी को 2-0 जबकि प्रीमियर स्पोर्टिंग एफसी ने दूजरा एफसी को 3-1 से हराया।

पहला मैच सिंह इलेवन और नेशनल एससी बीकेपी के बीच खेला गया। विजेता टीम की ओर से दीपांशु ने पहले और सातवें मिनट में गोल दागा। सिंह इलेवन के अतुल कुमार और बीकेपी के आकाश कुमार को रेफरी शशि कुमार सुमन ने पीला कार्ड दिखाया।

दूसरा मैच प्रीमियर स्पोर्टिंग एफए और दूजरा एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में प्रीमियर स्पोर्टिंग एफए की ओर पंकज कुमार ने 38वें और 46वें मिनट में गोल दागा। अजीजुल रहमान ने 52वें मिनट में गोल किया। दूजरा एफसी की ओर से पीयूष सत्यम ने नौवें मिनट में गोल किया।कल का मैच
जूनियर स्टार स्पोर्टिंग एफसी बनाम गुलजारबाग एफसी
स्पोर्टिंग एफसी बनाम रैनबो फुटबॉल एकेडमी

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 6 = ?