कराटे

सिपाही भगत मेमोरियल इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

पटना:  सिपाही भगत फाउंडेशन के तत्वावधान में ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर द्वारा प्रायोजित सिपाही भगत मेमोरियल इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हो गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर के निदेशक अमन कुमार, बिरला एडुटेक के मार्केटिंग के जोनल हेड विजय आनंदन, ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर की प्राचार्या शोविका यादव, स्कूल के उप प्राचार्य पलजिंदर पॉल सिंह ने गुब्बारा उड़ा कर किया।

गुरुवार को खेले गए मैचों में जीत हासिल कर शेमफोर्ड, क्राइस्ट चर्च, इंदिरापुरम और ओपन माइंडस बी की टीमें बालिका वर्ग सेमीफाइनल में पहुंच गई है।बालक वर्ग के सेमीफाइनल में त्रिभूवन, संत कैरेंस, ओपन माइंड्स बी और पटना दून स्कूल ने अपनी जगह सुनिनिश्चित की। सेमीफाइनल, फाइनल और तृतीय स्थान के लिए मुकाबला 18 नवंबर को खेला जायेगा।

बालक वर्ग के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे-

बालक वर्ग
त्रिभूवन ने डीपीएस को 47-9,श्रीराम ने इडिफाई स्कूल को 31-27,संत कैरेंस ने लिटरा वैली को 51-10, त्रिभूवन ने क्राइस्ट चर्च को 35-16, ओपन माइंड्स बी ने श्री राम को 50-12, पटना दून ने डीपीएस वर्ल्ड को 39-17,संत कैरेंस ने ओपन माइंड्स ए को 37-11 से हराया। पटना दून को संत मैरी के खिलाफ वाकओवर मिला।

बालिका वर्ग

शेमफोर्ड ने श्रीराम को 35-15,क्राइस्ट चर्च ने त्रिभूवन को 31-13, संत मैरी ने इडिफाई स्कूल को 23-18,शेमफोर्ड ने ईशान गर्ल्स को 29-28, ओपन माइंड्स बी ने संत मैरी को 46-8,क्राइस्ट चर्च ने ओपन माइंड्स ए को 57-22, इंदिरापुरम ने लिटरा वैली को 50-24 को हराया। इंदिरापुरम को संत कैरेंस के खिलाफ वाकओवर मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 minutes ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

19 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago