Loading Now
×

सिवान जिला क्रिकेट लीग : रॉयल क्रिकेट क्लब व स्पार्टन क्रिकेट क्लब विजयी ,पवन राय चमके

सिवान: जिला क्रिकेट लीग का सातवा मैच रॉयल क्रिकेट क्लब बनाम महाराजगंज क्रिकेट क्लबके बीच स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेला गया। रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर 30ओवर में 190 रन बनाए । रॉयल क्रिकेट क्लब के तरफ से पवन राय ने शानदार 72 रन बनाए,महाराजगंज क्रिकेट क्लब से अनुग्रह और रविकांत ने 2 विकेट लिए।

जबाब में उतरी महाराजगंज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर  137 रन ही बना पाए। सुमित ने 41 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में रॉयल क्रिकेट क्लब के सैफ और रहमान ने दो-दो विकेट लिये ।

वही आज के दूसरे मुकाबले में मैरवा ग्राउंड में खेले जा रहे स्पार्टन क्रिकेट क्लब निर्धारित 30ओवर में 9 विकेट पर 175रन बनाए। स्पार्टन क्रिकेट क्लब के तरफ से अमित ने 68 रन बनाए। अनुभव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सुभम ने 4 विकेट लिया। जवाब में अनुभव क्रिकेट एकेडमी 27वे ओवर में 127 रन ही बना पाई। अनुराग ने 28 रन बनाए, राहुल ने 4 विकेट लिया।

सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच रॉयल क्रिक्रेट क्लब बनाम पाथमेकर क्रिकेट क्लब और दानिश क्रिकेट एकेडमी बनाम गोरियाकोठी क्रिकेट क्लब के बीच होगा।सोहेल अहमद, फैयाज खान,नंदन सिंह, नदीम असरार, मनीष गिरी, सोनू गुप्ता, इमरान नजीर, अनीश शर्मा मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 − 9 = ?