कराटे

प्रपंच करने वाले कुछ लोग जिला संघों को गुमराह करने कि कोशिश कर रहे है:अजय शर्मा

पटना 23 मई: बिहार क्रिकेट संघ के गुटबाजी में खिलाड़ियो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था और रहा है। बिहार क्रिकेट संघ सचिव गुट द्वारा कल सोमवार 24 मई 2021 को एक बैठक होना है।

एक ओर सचिव, पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य सदस्यो ने सभी जिला संघ के पदाधिकारियों को इस बैठक में शामिल होने की अपील की है ।

वही दूसरे ओर बीसीए के एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन एवं बीसीए के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा ने जिला संघ के पदाधिकारियों एवं बीसीए के सभी सदस्यों को इस बैठक से दूर रहने की सलाह दी है।।

अजय नारायण शर्मा ने कहा है” बिहार क्रिकेट संघ के सभी माननीय सदस्य गण विगत कुछ समय से कुछ लोग तरह तरह के प्रपंच कर बिहार को बदनाम करने की साज़िश कर रहे है।

श्री शर्मा ने आगे कहा” मैं सभी ज़िला संघ से उम्मीद करता हूँ की आप अपने बच्चे (बीसीए) को बर्बाद होते नहीं देखना चाहेंगे परंतु कुछ लोग जिन्होंने बिहार क्रिकेट को बर्बाद करने की कोई कसर बाक़ी नहीं छोड़ी आज पुनः हमारे ही ज़िला संघ को गुमराह करने के प्रयास कर रहे है

उसी क्रम में दिनांक 24 मई 2021 को एक बैठक आयोजित किए जाने की सूचना मिल रही है । यदि वो इसमें सफल होते है तो यह मामला कोर्ट में जायेगा और बिहार क्रिकेट संघ की मान्यता पर प्रश्न चिन्ह लग जाने की संभावना बढ़ जाएगी ।

पदाधिकारी कोर्ट और वकील का चक्कर लगायेंग़े तथा खिलाड़ी अपनी क़िस्मत पर रोयेंगे। आप(बीसीए के सभी सदस्यों एवं जिला संघ के पदाधिकारियों) से आग्रह है की एसे लोगों का बहिष्कार करे जिससे बिहार की गरिमा बनी रहे और हमारे खिलाड़ियों को उनका हक़ मिल सके।

आपको बता दे कि बीसीए के सचिव संजय कुमार गुट के ओर से सोमवार 24 मई को एक बैठक आयोजित की जानी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago