नालंदा जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग की शानदार आगाज,अलीशाह सीसी विजयी।
नालंदा : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा द्वारा आज नालंदा जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरुआत की गयी।आज का उद्घाटन मैच अलीशाह क्रिकेट क्लब, गढ़पर बनाम नालंदा क्रिकेट अकादमी बड़ी दरगाह के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह और समाजसेवी धीरज पाठक द्वारा किया गया।
नालंदा क्रिकेट अकादमी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एन सी ए की ओर से 26 ओवर 5 गेंद खेलकर 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये जिसमे अनीश ने 37 रन, रोज़ ने 34 रन, राहुल ने 31 रन, अनिस ने 18 रन तथा सन्नी ने 13 रनो का योगदान दिया। अलीशाह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज हिमांशु ने 42 रन देकर 3 विकेट, प्रशांत ने 17 आर दो, अंकित ने 18 रन पे दो, आशीष सिंह, अनीश तथा अनीश ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब खेलने उतरी अलीशाह क्रिकेट क्लब की टीम ने 24.1 ओवर मे 2 विकेट शेष रहते 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अलीशाह क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आशीष सिंह ने नाबाद 59 रन, अनीश 36 रन और हिमांशु ने 26 रनो का योगदान दिया.एन सी ए क्लब की ओर से रोज़ ने 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किये तो रोहित ने 43 पर दो और सत्यम ने 27 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।अलीशाह क्लब के आशीष सिंह बने मैन ऑफ़ दी मैच।निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा और मनीष राज ने निभाया।
Share this content:



Post Comment