Loading Now
×

स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में विराट के अर्धशतक से SSR क्रिकेट एकेडमी जीती।

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का छठा लीग मुकाबला, ऊर्जा टर्फ, पटना और SSR क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें SSR क्रिकेट एकेडमी की टीम ने ऊर्जा टर्फ को 3 विकेट से हराया।

आज का मैच ऊर्जा टर्फ और SSR क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। SSR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊर्जा टर्फ की टीम ने 20.3 ओवर में 119 रन 10 विकेट पर बनाई। ऊर्जा टर्फ के लिए सर्वाधिक शिवेंदु 22 रन, संचित 15 और पीयूष ने 15 रन बनाए। दीलखुश ने 5 ओवर में 12 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाएं। वहीं आदित्य, संदीप और सुशांत ने दो-दो विकेट लिए।

IMG-20260501-WA0009 स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में विराट के अर्धशतक से SSR क्रिकेट एकेडमी जीती।

जवाब में खेलने उतरी SSR क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 10.5 ओवर में 120 रन 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट ने 74 रन और आदित्य ने 10 रन बनायें। संचित ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए और रक्षक ने 6 रन देकर दो विकेट लिए। विजेता टीम के विराट को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के सयुंक्त सचिव सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.

IMG-20260529-WA0002 स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में विराट के अर्धशतक से SSR क्रिकेट एकेडमी जीती।

संक्षिप्त स्कोर :

ऊर्जा टर्फ, पटना : 20.3 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन, शिवेंदु 22, संचित 15, पीयूष 15, अतिरिक्त 34, दीलखुश 4/12, संदीप 2/12, आदित्य 2/39, सुशांत 2/30।

SSR क्रिकेट एकेडमी: 10.5 ओवर में 120 रन पर 7 विकेट, विराट 74, आदित्य 10, अतिरिक्त 22, संचित 3/14, रक्षक 2/6, आशीष 1/16.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 4 = ?