Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में स्टार ने सोनवर्षा को हराया,सन्नी,ऋतिक और निखिल चमके

सीतामढ़ी 07 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे 16वा दिन का मैच सोनवर्षा और स्टार के बीच खेला गया । जिसमे स्टार के कप्तान सौरव कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्टार ने 35 ओवर में 254 रन 9 विकेट खोकर बनाए। जिसमे सन्नी 81 रन और सूरज ने 35 तथा तनवीर ने 37  रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में सचिन को तीन और रोहित को दो विकेट मिला। जवाब में उतरी सोनवर्षा की टीम 28.5 ओवर में 154 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे अमन ने 62 रन और सौरव ने 21 रन बनाया। गेंदबाजी में निखिल और ऋतिक को तीन-तीन तथा सूरज को दो विकेट मिला।

इस प्रकार स्टार ने यह मुकाबला 100रनो से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सीतामढी जिला क्रिक्रेट संघ के प्रथम सचिव श्री जीवन प्रकाश सिन्हा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर एसडीसीए के सी ई ओ श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित रहे है।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार के सनी कुमार को 81रन बनाने के लिए श्री जीवन प्रकाश सिन्हा ने प्रदान किया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं विवेक मिश्रा तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 9 = ?