कराटे

स्टार क्रिकेट क्लब सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

सीतामढी : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्टार क्रिकेट क्लब व डुमरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें स्टार क्रिकेट क्लब शानदार 2 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच का उद्घाटन उर्मिला देवी सदानंद सिंह डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया। डीसीसी के कप्तान प्रफुल्ल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुणाल के सर्वाधिक 43 रन व ऋतिक के 26 रनों की बदौलत 24वे ओवर में 10 विकेट खोकर महज 127 रनो का लक्ष्य दिया। स्टार की तरफ से मृणाल ने सर्वाधिक 4 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार की टीम अनिल के सर्वाधिक 63 रन व मृणाल के 25 रनों की बदौलत 24वे ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। डीसीसी की तरफ से प्रफुल्ल ने सर्वाधिक 3 व आदित्य ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार के मृणाल को दिया गया।

मौके पर, उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, सीतामढी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोरर सत्यम, मैच के अंपायर अक्षय व सूरज उपस्थित थे। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को डीसीए और एम जे वाई एस के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago