Home Bihar किलकारी में राज्य बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

किलकारी में राज्य बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहन राव कोडी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया

by Khelbihar

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक व बालिका ) का प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बालक व बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रशिक्षक आंध्र प्रदेश के मोहन राव कोडी प्रशिक्षण दे रहें थे।

IMG-20260501-WA0009 किलकारी में राज्य बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

इस प्रशिक्षण शिविर में बॉल बैडमिंटन खेल के तकनीकी कला-कौशलों की जानकारियों के साथ-साथ शारीरिक क्षमता के विकास पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। प्रशिक्षक मोहन राव कोडी ने कहा कि बिहार बालक व बालिका दोनों टीमें मजबूत है। भिलाई (छत्तीसगढ़) में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल चैंपियनशिप के दोनों वर्गों में पदक जीतने की उम्मीद जताई।

दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के द्वारा किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ज्योति परिहार ने खिलाड़ियों को कहा कि आपके सुविधाओं के लिए किलकारी बिहार बाल भवन कृत संकल्पित है। किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के खिलाड़ियों ने देश व विदेश में परचम लहराया है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 किलकारी में राज्य बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

इस अवसर पर आन्ध्र प्रदेश के राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहन राव कोडी को किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,राकेश रंजन,किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार,आकाश कुमार उपस्थित थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े