Loading Now
×

राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन अब 14 से हाजीपुर में

पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) का आयोजन नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अब 14 से 16 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम,एसडीओ रोड,हाजीपुर ( वैशाली ) में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि सीनियर राज्य चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है। चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु सभी जिलों/संस्थानों की टीमों को आमंत्रण भेजा गया है। चैंपियनशिप में भाग लेने की अग्रिम सूचना 11 दिसंबर तक भेजने का निर्देश दिया गया है। राज्य चैंपियनशिप लीग-कम-नॉकआउट आधार पर राष्ट्रीय नियमानुसार खेला जायेगा।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन किया जायेगा जो 24 से 28 दिसंबर तक कोल्लम ( केरल ) में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सहभागिता करेगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 5 = ?