Home Bihar राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 13 से ,समस्तीपुर में पुरूष वर्ग व मोतिहारी में महिला वर्ग का आयोजन

राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 13 से ,समस्तीपुर में पुरूष वर्ग व मोतिहारी में महिला वर्ग का आयोजन

by Khelbihar
  • राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 13 से 
  • समस्तीपुर में पुरूष वर्ग व मोतिहारी में महिला वर्ग का आयोजन

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष वर्ग ) का आयोजन 13 से 14 सितंबर तक छत्रधारी इंटर विद्यालय दलसिंहसराय ( बेगूसराय ) में एवं 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( महिला वर्ग ) का आयोजन 15 से 16 सितंबर तक गांधी मैदान, मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि राज्य सीनियर पुरूष बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विनोद राय के देखरेख में तैयारियां की जा रही है। जबकि राज्य सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक सिंह कश्यप के देखरेख में तैयारी जोरों पर है।

IMG-20260501-WA0009 राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 13 से ,समस्तीपुर में पुरूष वर्ग व मोतिहारी में महिला वर्ग का आयोजन

चैंपियनशिप में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों व संस्थानों की टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 13 से ,समस्तीपुर में पुरूष वर्ग व मोतिहारी में महिला वर्ग का आयोजन

राज्य चैंपियनशिप लीग-कम-नॉकआउट आधार पर राष्ट्रीय नियमानुसार खेला जायेगा। श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन किया जायेगा जो आगामी 24 से 28 सितंबर तक तिरुपति ( आंध्र प्रदेश ) में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में सहभागिता करेगी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े