पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा गांधी मैदान,मोतिहारी में आज से प्रारंभ हुए 33वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( महिला वर्ग ) के उदघाटन मैच में मेजबान पूर्वी चम्पारण ने दरभंगा को लगातार दो सेटों में 35-12,35-15 से पराजित कर विजय अभियान की शुरुआत किया। उदघाटन मैच में पूर्वी चम्पारण की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता कुमारी,राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमकुम,शबनम खातून,तमन्ना,रानी कुमारी ने व दरभंगा की ओर से नेहा,शालिनी, खुशी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व राज्य महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन जिलाधिकारी मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) सौरव सुमन यादव ने दीप प्रज्वलित व नारियल फोड़कर कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप निर्भीक होकर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करें। सभी खिलाड़ियों को विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मोतिहारी सदर दिलीप कुमार,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर,मुख्य प्रायोजक रूट प्योर के सीनियर एडवाइजर सोहन कुमार सिंह,विजय जायसवाल पूर्व एमएलए ई.शशिभूषण सिंह,उद्योगपति यमुना सिकारिया थे।

अतिथियों का स्वागत जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक सिंह कश्यप,अरुण सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मुन्ना गिरी,रमेश कुमार भोलाजी ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, विनोद जायसवाल,प्रदेश भाजपा नेता फैसल अहमद,डॉ.अमित कुमार,वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार,मुख्य निर्णायक सतीश कुमार,साउथ एशियन गोल्ड मेडलिस्ट दीपक प्रकाश रंजन,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी,राष्ट्रीय खिलाड़ी बदल कुमार, मनीष कुमार सिंह,शुभम कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share this content: