रेखा देवी पटना जिला जूनियर फुटबॉल लीग में विद्यार्थी और फ्लाइंग बड्र्स जीते
पटना। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) पर चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में फ्लाइंग बड्र्स एफसी और विद्यार्थी एफसी ने जीत हासिल की।
पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए पहले मैच में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बीकेपी पर फ्लाइंग बड्र्स एफसी की टीम भारी पड़ी और निजाम अली खान द्वारा खेल के 15वें मिनट में किये गए गोल की मदद से 1-0 की जीत हासिल की।
दूसरे मैच में खेल के 17वें मिनट में विशाल द्वारा किये गए गोल की मदद से विद्यार्थई एफसी ने अपोलो एफसी पर 1-0 की जीत हासि की।दोनों मैचों में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये पर उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, सुनील कुमार, कैलाश प्रसाद और गौरव राज थे।
कल का मैच यूथ एफसी बनाम मीठापुर सॉकर एफसी
पाटलिपुत्र वाईएफसी बनाम इलेवन ब्रदर्स एफसी
Share this content:



Post Comment