कटिहार : स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन का मुकाबला मंगलवार को सक्सेस स्पोर्ट्स एकेडमी नालंदा और शालमारी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में सक्सेस स्पोर्ट्स एकेडमी नालंदा ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का निर्णय लिया और शालमारी कि टीम को 69 रन के स्कोर पर समेट दिया शालमारी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 20 रन,l विक्की 9 रन और अंश ने 5 रन बनाये सक्सेस स्पोर्ट्स एकेडमी नालंदा के तरफ से गेन्दबाजी मे प्रांजल और अंकुश ने 3-3 विकेट और आदित्य राज ने 1 विकेट लिया।

70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सक्सेस स्पोर्ट्स एकेडमी नालंदा की टीम के तरफ से बल्लेबाजी मे अंकित ने सर्वाधिक 43 रन बनाए गेन्दबाजी मे शालमारी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से मौफ़िज़ 2 विकेट और प्रेम ने 1 विकेट लिया।मैच में शानदार गेन्दबाजी के लिए प्रांजल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता भरत भूषण झा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में बुधवार सुबह 8:30 बजे से को कटिहार और कल्यागंज की टीमें आमने-सामने होंगी।
Share this content: