Loading Now
×

रुबन कप अरवल लीग में सुमित ने झटके 9 विकेट ,प्रभा देवी क्लब विजयी

अरवल 27 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप सीनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए मुकाबले में सुमित राज के घातक गेंदबाजी से प्रभा देवी क्लब ने कृष्णा क्लब को 8 विकेट से पराजित कर दिया।

सुबह कृष्णा के कप्तान निशांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और यह निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ। प्रभा देवी के गेंदबाज सुमित राज के सामने कृष्णा की पूरी टीम नतमस्तक हो गयी और महज 39 रन बनाकर आउट हो गयी।

सुमित ने शानदार 5.2 ओवर में 1 मेडेन रखते हुए 11 रन देकर 9 विकेट झटके। एक विकेट फ़ैयाज़ ने हासिल की। कृष्णा के 9 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला। कुणाल ने सबसे अधिक 18 तथा प्रीतम ने 7 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 14 रन बने।

जबाव में प्रभा देवी ने महज 3.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रभा देवी के लिए खालिद ने नाबाद 14 तथा धीरज ने 12 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने। गेंदबाजी में बिमलेश एवं आशुतोष ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल का मैच तक्षशिला स्पोर्ट्स क्लब बनाम रामा क्रिकेट क्लब खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?