Home Bihar ज्ञानस्थली स्कूल, आलमगंज में सम्पन्न हुआ समर कैंप

ज्ञानस्थली स्कूल, आलमगंज में सम्पन्न हुआ समर कैंप

by Khelbihar

पटना : ज्ञानस्थली स्कूल, आलमगंज में सम्पन्न हुआ समर कैंप ज्ञानस्थली स्कूल बाग़ भूप सिंह लेन आलमगंज पटना-6 में सम्पन्न हुआ समर कैंप सभी छात्र और छात्राओं को पटना ज़िला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, ऐड्मिनिस्ट्रेटर सिमरजीत कौर,एलएमसी ग्रूप ओफ़ स्कूल्स के स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार ने पुरस्कृत किया।

समर कैंप में 67 बच्चो ने भाग लिय। कैंप में डांस, सिंगिंग, पेंटिंग, कराटे, कैरम, कुकिंग विथाउट स्टोव, आर्ट एवं क्राफ्ट में बच्चों ने बारीकियां सीखीं और मस्ती की।स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह ने बताया की ये एक अच्छी पहल है इससे आने वाले समय में स्कूल के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा वहीं ज़िला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल के कोई भी छात्र एवं छात्राओं को किसी भी खेल में अगर कोई भी मदद हो तो हम हर संभव मदद करेंगे।

वहीं स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार ने बताया कि हमारे स्कूल के छात्र एवं छात्राऐं लगातार कई खेलो में स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। हम इसी तरह आगे भी उम्मीद करेंगे कि इससे भी अच्छा प्रदर्शन लगातार करते रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन एडमिनिस्ट्रेटर सिमरजीत कौर ने किया वहीं धन्यवाद् ज्ञापन स्कूल के शिक्षक मिथलेश सर ने किया।

इस मौके पर डांस के टीचर – रोहित कुमार, कराटे के कोच – सौरव कुमार, शतरंज के कोच- रुपेश कुमार, पेंटिंग के टीचर – विमला कुमारी, सिंगिंग के टीचर – जफ़र उल्लाह, आर्ट एंड क्राफ्ट के टीचर – रम्भा कुमारी एवं कुकिंग विथाउट स्टोव के टीचर – रचना अग्रवाल साथ साथ कई अभिभावक भी मौजूद थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े