Home पटना क्रिकेट विकेएस एकेडमी के समर कैम्प में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि आज

विकेएस एकेडमी के समर कैम्प में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि आज

by Khelbihar

Khelbihar.com

पटना।। वीर कुंवर क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेटरों के विशेष समर कैंप का आयोजन 1 से 15 जून तक किया जा रहा है आपको बता दे कि वीर कुंवर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ने ही बिहार के टैलेंट को अर्दशहरी और गांवों में छुपे खिलाड़ियो के प्रतिभा के लिए टैलेंट क्रिकेट लीग का आयोजन किया और रणजी के महारथी पलयर्स से उन सभी चुने हुए बच्चों का परिक्षिण शिविर लगा क्रिकेट के महत्वपूर्ण जानकारी और बेसिक को सिखाया फिर इसे आईपीएल की तरह लीग खेलने का मौका दिया।।

आयोजन अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि इस कैंप का आयोजन करने का मकसद यह है कि जो खिलाड़ी क्रिकेट की बेसिक सहित फिटनेश और अन्य जानकारियां चाहते है उनके लिए समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है कोई भी बिहार के खिलाड़ी इस समर कैम्प भाग ले सकते है

इस कैंप में विदर्भ के पूर्व रणजी खिलाड़ी अभिमन्यु शर्मा और बंगाल के अशरफुद्दीन रुस्तम क्रिकेटरों को नयी तकनीक से अवगत करायेंगे. वहीं रोहित झा फिटनेस की ट्रेनिंग देंगे. धीरज ने कहा कि इनके अलावा एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी समर कैंप में खिलाड़ियों को टिप्स देंगे।।

IMG-20190521-WA0000-512x1024 विकेएस एकेडमी के समर कैम्प में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि आज

धीरज ने बताया कि क्रिकेटरों को वीडियो एनालेसिस, फिटनेस, टीम बिल्डिंग, स्किल बेस्ट ड्रिल्स, मेंटर लिडरशिप स्किल और इंटर एकेडमी खेलों के बारे में जानकारी दी जायेगी. यह कैंप वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित वीकेएस एकेडमी में दो सत्रों में होगा इस समर कैम्प में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 29 मई है अपना रजिस्ट्रेशन 29 मई तक जल्दी करबा ले ।।

इसके लिए एकेडमी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस कैंप में पूरे बिहार के अंडर-16 से अंडर-23 तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. विशेष जानकारी के लिए एकेडमी में संपर्क कर सकते हैं 6209705064।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े