Loading Now
×

पूर्णिया जिला सीनियर लीग के एकतरफा मुकाबले में सन साइन क्रिकेट क्लब विजयी

पूर्णिया 21 मार्च : स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 25 वा मैच सन साइन क्रिकेट क्लब बनाम खुश्कीबाग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सन साइन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

सन साइन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 30 ओवर में  05 विकेट खोकर 210 रन बनाए । सन साइन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सचिन कुमार ने 50 रन, अंशु ने नाबाद 40 रन, समशेर अली ने नाबाद 34 बनाए। खुशकीबाग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सोनू यादव ने 06 ओवर में 39 रन देकर 01 विकेट, देवन चौहान ने 4 ओवर में 21 रन 01 विकेट, राजेश मिश्रा ने 02 ओवर मैं 09 रन देकर 01 विकेट हासिल किए।

210 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुश्कीबाग क्रिकेट क्लब की टीम 18.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 65 रन ही बना सकी । खुश्कीबाग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अनिमेष शर्मा ने 15 रन, सोनू यादव ने 10 रन बनाएं। सन साइन क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी में सचिन ने 4 ओवर में  11 रन देकर 03 विकेट, समशेर अली ने 2 ओवर में  07 रन देकर 02 विकेट और मनोहर ने 2 ओवर में 02 रन देकर 01 विकेट लिया।

सन साइन क्रिकेट क्लब ने इस मैच 145 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किए।इस मैच के प्लेयर ऑफ द सन साइन क्रिकेट क्लब के आल राउंडर सचिन को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं बी सी ए पैनल नेय्यर अली एवं स्कोरर अबू बकर22.03.2021 ग्रीन वैली मैं सीनियर डिवीज़न का मैच मधुबनी मास्टर (ग्रीन ) बनाम रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब .

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 7 = ?