Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग के एकतरफ़ा मुकाबले में सन्नी क्रिकेट क्लब 7 विकेट से जीती

कटिहार: आज का मैच शहर के राजेंद्र स्टेडियम में कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे ए डिवीजन लीग में दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब बनाम सन्नी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए जिसमें मुख्य स्कोरर रहे आकाश दे ने 20 रन बनाया। सन्नी क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए खालिद आलम ने 3 विकेट और पीटर मरांडी ने 3 विकेट लिए।

94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी क्रिकेट क्लब ने 12.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना कर मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।
मुख्य स्कोरर रहे अंकित सिंह ने 31 रन बनाए और खालिद आलम ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में राज नारायण चौधरी ने 2 विकेट हासिल किए।
मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और सत्येन बोस रहे और स्कोरर रहे सिद्धांत सिंह।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 2 = ?