Loading Now
×

रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में तक्षशिला क्लब ने कृष्णा को 93 रनों से हराया

अरवल 19 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए मुकाबले में तक्षशिला स्पोर्ट्स क्लब ने कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब को 93 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह तक्षशिला के कप्तान अतुल विजय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कुहासे के कारण देर से शुरू हुए मुकाबले को घटाकर 25 ओवर का ही खेला जा सका। तक्षशिला ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया।

तक्षशिला की ओर से कप्तान अतुल ने 47, विकाश ने 44 तथा प्रेम सागर ने 16 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने। कृष्णा की ओर से गेंदबाजी में राहुल ने 3, आशुतोष एवं बिमलेश ने 1 – 1 सफलता हासिल की। 3 खिलाड़ी रन आउट के रूप में आउट हुए।

जबाब में खेलने उतरी कृष्णा की पूरी टीम महज 60 रन बनाकर आउट हो गयी। कृष्णा की ओर से आशुतोष ने 17 तथा कप्तान निशांत ने 11 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में आशुतोष एवं सुधीर ने 3 – 3, सनी ने 2, अतुल एवं रिशव ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में मुकेश कुमार एवं संतोष कुमार ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम जे आर एम क्रिकेट क्लब के मैच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 7 = ?