बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम बी और टीम ई विजयी।
पटना : बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम बी और टीम ई ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में
बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम बी ने टीम ए को 21 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम बी ने 37.2 ओवर में 227 रन बनाए। टीम बी की ओर से कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 86 गेंदों में 110 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 23 चौके शामिल रहे। ख़ुशी ने 33 रन बनाया और अनामिका ने 13 रन।
गेंदबाजी में टीम ए की ओर से अमृता ने 6.2 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट, भाग्यश्री ने 8 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट और अंशु अपूर्वा ने 5 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए तथा अंशु अपूर्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ए ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। टीम ए की ओर से प्राजक्ता पी ने 45 रन और अंशु अपूर्वा ने 34 रन का योगदान दिया और तान्या रैना ने 31 रन बनाया।वहीं टीम बी की गेंदबाजी में प्रीति, तेजस्वीनि, पिंकी, अनामिका, नेहा और अपूर्वा ने 1-1 विकेट चटकाया।
*वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ई ने टीम एफ को 69 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम ई ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 244 रन बनाए। टीम ई की ओर ममता ने 33 गेंदों में 46 रन बनाए सुनिधि ने 35 रन और अनम सहाय ने 30 रन।गेंदबाजी में टीम एफ की ओर शिल्पी कुमारी ने 3 विकेट तथा आंचल ने 2 विकेट एवं हंशु, ऋषिका और सिमरन ने 1-1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम एफ की टीम 35.2 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। टीम एफ की ओर से सिमरन ने 57 रन और हर्षिता भारद्वाज ने 48 रन बनाए। वहीं टीम ई की गेंदबाजी में सरिता कुमारी ने 8 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट, शिल्पी कुमारी, निपु कुमारी और सुनिधि ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।
Share this content:



Post Comment