बिहार खेल न्यूज़

बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में टीम बी और टीम एफ विजयी।

पटना : बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला अंडर-19 टीम बी और बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में खेले गए मुकाबले में

बीसीए महिला अंडर-19 टीम बी ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम सी को 7 विकेट से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम सी ने 39.1 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन बनाए। टीम सी की ओर से साक्षी ने 75 गेंदों में 40 रन, श्रुति दास ने 18 गेंदों में 26 रन और रिशु ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए।गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम बी की खुशी ने 2 विकेट तथा आराध्या, बब्ली और तेजस्वीनि को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम बी ने 24.1 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम बी की ओर से स्वीटी कुमारी ने 42 गेंदों में नाबाद 87 रन और कप्तान दीपा ने 53 गेंदों में नाबाद 67 रन की पारी खेली।वहीं टीम सी की गेंदबाजी में इकरा खान ने 5 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट और रिशु ने 7 ओवर में 54 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

*सोनपुर रेलवे स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में*

बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच को 6 रन से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम एफ ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 231 रन बनाए। टीम एफ की ओर से एकता राज ने 66 गेंदों में 54 रन, प्रतिभा ने 43 गेंदों में 53 रन और शिवि सिंह ने 47 रन बनाए।गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच की पुष्पांजलि ने 7.4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट, चैताली संजीत ने 7 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट और वैष्णवी ने 1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम एच की ओर से पुष्पांजलि ने 57 गेंदों में 49 रन, नेहा कुमारी ने 53 गेंदों में 35 रन और प्राची सिंह ने 52 गेंदों में 33 रन बनाए।वहीं टीम एफ की गेंदबाजी में सेजल ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट और प्रिया राज ने 5 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट और सिद्धि तथा प्रतिभा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago