बिहार खेल न्यूज़

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर चयनित खिलाड़ियों के कैंप की शुरुआत आज से हो गई। कैंप में शामिल होने वाले लगभग सभी खिलाड़ियों ने रिपोर्ट कर दी है, जिसके बाद प्रशिक्षण का सिलसिला शुरू हो गया।

कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस और स्किल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के दौरान तकनीकी पहलुओं को बेहतर करने पर भी काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों को अभ्यास के जरिए अपनी कमियों को दूर करने और खेल के अलग-अलग पहलुओं को निखारने का मौका मिल रहा है।

रणजी क्रिकेट के लंबे और चुनौतीपूर्ण सत्र को ध्यान में रखते हुए कैंप में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के साथ उनके तकनीकी और मानसिक पक्ष को भी मजबूत करने पर जोर रहेगा। नियमित अभ्यास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के जरिए खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है।

BCA के खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ यह कैंप बिहार क्रिकेट के लिए रणजी सत्र की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एसोसिएशन का प्रयास है कि खिलाड़ी पूरे रणजी सत्र के लिए शारीरिक और तकनीकी रूप से मजबूत तैयारी के साथ मैदान पर उतरें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

9 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

4 days ago