पटना, 5 सितंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने 2026-27 घरेलू सत्र के लिए पुरुष अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के फिटनेस एवं स्किल्स कैंप हेतु शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
BCA की ओर से जारी सूची में बिहार के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सूची में बल्लेबाजों, ऑलराउंडरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों और विभिन्न प्रकार के स्पिन गेंदबाजों को स्थान दिया गया है। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन, प्रतिभा और ट्रायल में दिखाई गई क्षमता के आधार पर किया गया है।

BCA के अनुसार, वे सभी खिलाड़ी जिन्होंने पहले BCCI घरेलू कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भाग लिया है तथा 2026-27 सत्र में BCCI घरेलू अंडर-19 मुकाबलों में भाग लेने के पात्र हैं, इस कैंप में हिस्सा ले सकते हैं।
खिलाड़ियों की लिस्ट जारी :-


इसके अलावा, पिछले सत्र में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भाग लेने वाले ऐसे खिलाड़ी जो अब उम्र सीमा पार कर चुके हैं और मौजूदा सत्र में अंडर-16 वर्ग में खेलने के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी इस कैंप में शामिल किया जाएगा।

सभी शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों को 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
खिलाड़ियों को सत्यापन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
1. डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र
2. पिछले तीन वर्षों की स्कूल मार्कशीट, 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26
3. स्कूल द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाणपत्र
4. आधार कार्ड
5. पैन कार्ड
6. कैंसिल चेक
7. माता-पिता का वोटर आईडी एवं आधार कार्ड
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों को AIIMS, नहर रोड, नाहरपुरा, पटना के समीप स्थित कैंब्रिज क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करना होगा।
Share this content: