Home Bihar खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,आगामी क्रिकेट गतिविधियों को लेकर लिए गए कई निर्णय।

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,आगामी क्रिकेट गतिविधियों को लेकर लिए गए कई निर्णय।

by Khelbihar

खगड़िया, 7 सितंबर 2026। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक जे एन के टी मैदान स्थित खगड़िया जिला क्रिकेट संघ कार्यालय मे सोमवार, 7 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने की। बैठक में संघ की आगामी क्रिकेट गतिविधियों एवं सत्र 2026-27 से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

IMG-20260501-WA0009 खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,आगामी क्रिकेट गतिविधियों को लेकर लिए गए कई निर्णय।

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य क्षेत्र में आए हुए बाढ़ के कारण इस बैठक में व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराए!बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। साथ ही जिला क्रिकेट लीग 2026-27 के आयोजन को लेकर चर्चा करते हुए पूर्व बैठक में 17 सितंबर 2026 से जिला क्रिकेट लीग जो होना था उसे बाढ़ के कारण स्थगित करके दिनांक 4 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,आगामी क्रिकेट गतिविधियों को लेकर लिए गए कई निर्णय।

बैठक में सत्र 2026-27 के लिए चयन समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया। चयन समिति में सदान्द प्रसाद (चेयरमैन), करमवीर कुमार (BCCI Level-A Coach), मुकेश कुमार (पूर्व वरीय खिलाड़ी) एवं रजनीश कुमार ( पूर्व खिलाड़ी) को शामिल किए जाने का उल्लेख बैठक की कार्यवाही में किया गया है।

इसके अलावा बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट संबंधी कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ की भागीदारी को लेकर भी निर्णय लिया गया। बैठक की कार्यवाही में 18 सितंबर 2026 को पटना में होने वाले कार्यक्रम का उल्लेख है।

बैठक में जिला क्रिकेट लीग के विभिन्न डिवीजनों के आयोजन को लेकर भी निर्णय लिया गया। कार्यवाही के अनुसार सुपर डिवीजन, ए डिवीजन तथा जूनियर डिवीजन के आयोजन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

सुपर डिविजन का लीग मैच कलर ड्रेस में खेला जाएगा।

जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित करने पर जोर दिया। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ उपस्थित सदस्य –बिनोद कुमार -उपाध्यक्ष,देवराज कुमार -सचिव,संयुक्त सचिव – संतोष कुमार,बिट्टू कुमार- कोषाध्यक्ष,रजनीश कुमार – खिलाड़ी प्रतिनिधि।विशेष आमंत्रित – सदानंद प्रसाद – पूर्व सचिव करमवीर कुमार BCCI LEAVE A कोच।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े