Home Bihar तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम के खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई

तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम के खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई

by Khelbihar

पटना 18 सितम्बर 2026: तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप 20 से 23 सितंबर जयपुर में भाग लेने जा रही बिहार की युवा हैमर बॉल टीम के खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता जी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के संयोजक सतीश श्रीवास्तव “राजू”, सहसंयोजक विकास कुमार गोल्डी, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक बंटी, मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार, कार्यालय मंत्री विनय केसरी, दिलीप मिश्रा, कॉल सेंटर संयोजक एवं हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंजीत श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित लोगों ने बिहार टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार की टीम में प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम के खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई

बिहार टीम के खिलाड़ी

अभिषेक कुमार *(कप्तान)* , आशु राज, आयुष देव *(उपकप्तान)* , रिशव राज, हर्ष कुमार, गौरव कुमार, आयुष केसरी, बिट्टू कुमार, अमय अभिषेक, ईशु कुमार, रणवीर कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक आर्यन, अमन कुमार, दीपक कुमार, अगस्त्य वर्मा, सुधरश कुमार, ईशांत कुमार, सिया सुदर्शन प्रसाद, रितिक रौशन, निशांत पटेल, प्रिंस कुमार — वर्कशॉप, पटना भाजपा मुख्यालय।

IMG-20260501-WA0009 तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम के खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई

बिहार हैमर बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के ये युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।यह जानकारी हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने दी। टीम आज पटना से जयपुर के लिए रवाना होगी I

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े