Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से शुरु होने जार ही है जिसमे बीसीसीआई द्वारा बिहार क्रिकेट संघ को कुल आठ मैचों की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गयी है।

इन मैचों मे आयोजन मे कुछ भारतीय क्रिकेटर तथा आईपीएल खिलाड़ियों को हम नालंदा की धरती पर पहली बार खेलते देखेंगे उनमे प्रमुख रूप से वैभव सूर्यवंशी, उमरान मालिक, आकिब नबी, रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शाकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों को अपने राज्य की टीम की ओर से खेलते देखा जायेगा।

बीसीए द्वारा बिहार सरकार की मदद से मैचों का आयोजन नालंदा जिले के राजगीर स्टेडियम मे करवाया जा रहा हैं । इसी को देखते हुए बीसीसीआई द्वारा चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक को पिच तथा ग्राउंड की तैयारी हेतु राजगीर स्टेडियम भेजा गया है। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल कुमार सिंह द्वारा राजगीर स्टेडियम मे आशीष भौमिक का बुके देकर स्वागत किया गया।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

बीसीसीआई चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक की देख रेख मे ही राजगीर स्टेडियम की पिच और ग्राउंड तैयारी की जा रही है। बीसीसीआई चीफ क्यूरेटर के साथ बिहार क्रिकेट संघ के चीफ क्यूरेटर देवी शंकर, सहयोगी क्यूरेटर हिमांशु,मोनू, राजीव रंजन भी वर्तमान मे राजगीर स्टेडियम को त्यार करने मे लगे है।

बिहार को कुल आठ मैचों की मेजबानी मिली है जिसमे तीन रणजी ट्रॉफी, तीन कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी तथा दो कूच विहार ट्रॉफी के मैच होंगे। जिसमे से सात मैच राजगीर स्टेडियम मे खेलेंगे जायेंगे।

बिहार की टीम इलीट मे खेलेगी:-

रणजी ट्रॉफी ए ग्रुप के मैच :

11 अक्टूबर 2026-बिहार वनाम उत्तर प्रदेश

17 जनवरी 2027-बिहार बनाम जम्मू कश्मीर

24 जनवरी 2027-बिहार बनाम विधरवा

कर्नल सी के नायडू के मैच ग्रुप सी मे :

19 अक्टूबर 2026 : बिहार बनाम गोवा

27 अक्टूबर 2026 : बिहार बनाम बड़ोदरा

18 जनवरी 2027 : बिहार बनाम बंगाल

कूच विहार ट्रॉफी ग्रुप डी :

11 दिसंबर 2026 : बिहार बनाम तमिलनाडु

26 दिसंबर 2026 : बिहार बनाम सौराष्ट्र

इस मोके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बिहार सरकार तथा बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन और सचिव जियाउल आर्फ़ीन जी को धन्यवाद दिया। पूर्व सचिव सय्यद मोहम्मद जावेद इक़बाल ने कहा की राजगीर मे आयोजन से नालंदा जिले के खिलाडियों मे क्रिकेट के प्रति उत्साह जागरूक होगा इससे नालंदा जिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा जिसके लिए बिहार क्रिकेट संघ को बधाई भी दिया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, टूर्नामेंट प्रभारी सिद्धार्थ आनंद, मिडिया प्रभारी संतोष पांडेय, डॉ संजय, कोच हैदर अली, दीपक प्रसाद, परवेज़ मुस्तफा, विक्रम सोलंकी, मनीष राज, अंकित राज, शशिकांत इत्यादि मौजूद रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

Next post

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 8 = ?