Home Bihar जमुई में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता संपन्न,बालक वर्ग में जमुई व महिला वर्ग में पटना बना चैंपियन।

जमुई में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता संपन्न,बालक वर्ग में जमुई व महिला वर्ग में पटना बना चैंपियन।

by Khelbihar

जमुई। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर के खेल मैदान में आयोजित सब-जूनियर बिहार राज्य स्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता 2026-27* का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और जोश का प्रदर्शन कर खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।

बालक वर्ग में जमुई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पटना की टीम द्वितीय एवं अशोका क्लब की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं *बालिका वर्ग में पटना की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।* समस्तीपुर की टीम ने द्वितीय तथा जमुई की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिहार के *सचिव तरुण कुमार आजाद* एवं *अध्यक्ष मुकेश शाह* की गरिमामयी उपस्थिति रही।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 जमुई में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता संपन्न,बालक वर्ग में जमुई व महिला वर्ग में पटना बना चैंपियन।

इस अवसर पर *ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक,* जमुई जिला आत्या-पात्या संघ के पदाधिकारी *डॉ. मनोज कुमार सिन्हा* सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं युवा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।

IMG-20260501-WA0009 जमुई में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता संपन्न,बालक वर्ग में जमुई व महिला वर्ग में पटना बना चैंपियन।

समापन समारोह का संचालन *राष्ट्रीय कोच आरुष कुमार आजाद ने किया।* प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आत्या-पात्या एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं जमुई जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के पदाधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन एवं सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*“एक सपना, एक जुनून — आत्या-पात्या, बिहार रचेगा इतिहास।”*

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े