कराटे

वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ कल से ऊर्जा स्टेडियम में।

  • 1. वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ कल से ऊर्जा स्टेडियम में।
  • 2. अंशुल होम्स और श्याम स्टील नालंदा के बीच पहली भिड़ंत के साथ होगी वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट का आगाज।

पटना 31 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट का आगाज कल दिनांक 1 अप्रैल 2021 से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में होगा।इससे पूर्व संध्या आज आयोजन समिति ने ऊर्जा स्टेडियम में बैठक कर यह निर्णय लिया है कि इस टूर्नामेंट का उद्धघाटन माननीय विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद,प्रतिष्ठित गणितज्ञ के.सी. सिन्हा , स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और डायरेक्टर ऑफ द टूर्नामेंट अजय नारायण शर्मा की गरिमामई उपस्थिति में होगी ।

जिसकी जानकारी देते हुए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि कल प्रातः 9:00 बजे से इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घघाटन सम्मानित अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा और इस टूर्नामेंट का प्रथम मुकाबला 10:00 बजे से अंशुल होम्स और श्याम स्टील नालंदा के बीच खेला जाएगा।जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से अतुल्यबानी मिथिला और बिहार मावेरिक्स के बीच खेला जाएगा।

जबकि अगले दिन से प्रथम मुकाबला प्रातः 9:00 बजे से जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा।वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घघाटन समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों और बीसीए व सभी जिला संघों के पदाधिकारियों को आयोजन समिति विशेष रूप से आमंत्रित करती है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कमेटी गठित की गई है।जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सुश्री योशिता पटवर्धन व संतोष कुमार तिवारी, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती, अनुशासन समिति के चेयरमैन अनिल कुमार नाग, मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ रत्नेश कुमार, लीगल कमेटी के चेयरमैन जगन्नाथ सिंह, स्वागत समिति के चेयरमैन अर्चना राय भट्ट सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

पटेल ने कहा कि उद्घघाटन समारोह की सारी तैयारियां आज पूरी कर ली गई है साथ ही साथ कोविड-19 को लेकर बिहार सरकार व केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी मैच खेले जाएंगे और दर्शकों की प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

6 minutes ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago