Loading Now
×

बेगूसराय के अभिराज का चयन बिहार अंडर -19 टीम में होने पर जिले में ख़ुशी की लहर

बेगूसराय : बेगुसराय ज़िला, गढ़पुरा प्रखंड के दूनही ग्राम के गरीब ब्राह्मण परिवार ज्योतिषाचार्य स्व० पंडित केशव पाठक जी के प्रपौत्र एवं वित्त रहित संस्कृत विद्यालय कोरियामा में वर्षों सेवा देने वाले स्व० भगवान दत्त पाठक जी के पौत्र अभिराज का बीसीसीआई अंडर-19 बीनूँ मकांड ट्राफ़ी बिहार टीम में चयन हुआ है।

अभिराज अंडर 14 से ही बेगुसराय क्रिकेट एशोसिएशन से लगातार खेलते आ रहे हैं। इन्होंने ज़िला लीग में अंडर 14, 16 एवं 19 में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के अधिकारी महेश जी ने बताया कि ज़िला लीग में अभिराज गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से कई बार उम्दा प्रदर्शन किया है, साथ ही उन्होंने चयन प्रक्रिया के पारदर्शिता की सराहना किया।

बेगूसराय के अभिराज के चयन पर DLCL के डायरेक्टर गणेश दत्त ने अभिराज को बधाई दी है साथ ही उन्होंने बताया की आज अभिराज का जन्मदिन है इसके लिए उन्होंने बधाई एवं सुभकामनाये दी है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 8 = ?