Home Bihar BCA में फिजियो के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न,

BCA में फिजियो के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न,

by Khelbihar

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र और रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की ओर से अपने सभी फिजियोथेरेपिस्ट के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन कल संपन्न हुआ। इस सेमिनार में NCA से आए वरिष्ठ फिजियो सतीश कुमार ने BCA के फिजियो को आधुनिक स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी और खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

रणजी ट्रॉफी को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का कैंप वर्तमान में चल रहा है, जिसमें कैम्प के लिए चयनित सभी खिलाड़ी नियमित रूप से मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। इसी कैंप के दौरान खिलाड़ियों की मौजूदगी में सतीश कुमार द्वारा फिजियो के लिए यह विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।

IMG-20260501-WA0009 BCA में फिजियो के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न,

तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खिलाड़ियों को चोट से बचाने, उनकी शारीरिक क्षमता का आकलन करने, मैच और अभ्यास के दौरान वर्कलोड को मैनेज करने तथा चोट लगने की स्थिति में सही समय पर उपचार और रिहैबिलिटेशन शुरू करने के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान कई प्रक्रियाओं का प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया, जिससे BCA के फिजियो इन तकनीकों को मैदान पर बेहतर तरीके से लागू कर सकें।

NCA से आए वरिष्ठ फिजियो सतीश जी ने फिजियो को इंजरी प्रिवेंशन, खिलाड़ियों की फिटनेस एवं मूवमेंट स्क्रीनिंग, मांसपेशियों और जोड़ों की चोटों की शुरुआती पहचान, रिकवरी एवं रिहैबिलिटेशन, स्ट्रेंथ एवं मोबिलिटी, मैच के दौरान इमरजेंसी मेडिकल मैनेजमेंट, खिलाड़ियों के वर्कलोड और रिकवरी की निगरानी तथा चोट के बाद सुरक्षित तरीके से Return to Play से जुड़े आधुनिक तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया।

इसके अलावा खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी, शारीरिक क्षमता को लंबे समय तक बनाए रखने, नींद, हाइड्रेशन और रिकवरी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। चोटिल खिलाड़ी को किस स्तर तक अभ्यास या मैच में वापस लाया जाए और उसकी फिटनेस को किस तरह चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाए, इस पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 BCA में फिजियो के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न,

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का यह प्रयास खिलाड़ियों को पूरे घरेलू सत्र के दौरान फिट, सुरक्षित और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित आगामी घरेलू रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में बिहार का पहला मैच 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ नवनिर्मित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले और पूरे रणजी सत्र को देखते हुए BCA खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ-साथ अपनी सपोर्ट स्टाफ टीम को भी आधुनिक तकनीकों और नवीनतम स्पोर्ट्स साइंस से लगातार अपडेट कर रहा है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े